कई महीनों से खराब पड़ा है जलमीनार, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
गोड्डा, जून 3 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के रक्सीकित्ता वार्ड संख्या नौ में स्थित जलमीनार कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण वार्ड के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जलमीनार की स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जलमीनार खराब होने की जानकारी कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई है, लेकिन अब तक इसके मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
गर्मी में समस्या गर्मी के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है तथा लोगों को दूर-दराज के चापाकलों एवं अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार चालू रहने पर वार्ड के दर्जनों परिवारों को नियमित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.