जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चलने वाले तीन एंबुलेंस से होने वाले आए का पैसा लंबे समय से एमजीएम हॉस्पिटल के खाता में नहीं जमा हो रहा है। इस संबंध में उपाधीक्षक डॉक्टर जुझार मांझी ने पत्र जारी करते हुए सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया है कि सरकारी खाते का पैसा जमा किया जाए ताकि उसे आगे एंबुलेंस की सेवा को बढ़ाने में सहयोग मिले। जानकारी हो कि मरीजों द्वारा दी जाने वाली राशि एम्बुलेंस चालकों को अस्पताल के खाते में जमा करना होता है। लेकिन वह लंबे समय से यह पैसा नहीं जमा कर रहे हैं जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...