नई दिल्ली, मई 29 -- दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में एक घर में आग लगने से 80 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। रिटायर्ड आईएएस का बेटा भी आग की चपेट में आया जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान पूर्व अधिकारी ने दम तोड़ दिया जबकि बेटा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घर में आग लगने की वजह शुरुआती जांच में एयर कंडीशनर (एसी) के इनडोर यूनिट में हुए ब्लास्ट को माना जा रहा है। हालांकि आग लगने की क्या वजह थी इसका अभी भी पता लगाया जा रहा है। पूर्व आईएएस की इस तरह मौत होने के बाद परिवार में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- मां से चिपका मिला बेटे का शव, विवेक विहार AC ब्लास्ट में एक ही परिवार के 5 मरेकई उपलब्धियां हासिल कीं धनेंद्र कुमार ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं और कई बड़े पदों पर भी रहे। एनडीट...