समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- समस्तीपुर | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा गांव में शनिवार की देर रात भीषण आगजनी की घटना ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं और भूसे के ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- गौतला गांव में फिर भड़की आग, फसल व भूसा जलकर खाक इस आगजनी में जितवारपुर निवासी कैलाश राय समेत अन्य किसानों की कई बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया गया है कि किसानों ने कटाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.