गंगापार, फरवरी 22 -- शनिवार की रात बारह बजे के लगभग कठौली के जनवार नाले में पहुंचे चोर दर्जन भर खंभों पर रहे बिजली के तार काट ले गए। बिजली तार कट जाने से उपकेन्द्र मेजारोड के अधीन विभिन्न गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बिजली चले जाने की जानकारी जैसे ही बिजली कर्मियों को हुई वह बिजली फाल्ट ढूढ़ने में लग गए, लेकिन बस्ती से दूर एकान्त स्थान होने से रात के समय तार चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। रविवार को सुबह जब कर्मचारी जनवार के नाले में पहुंचे तो चोरों ने कटर से कई खंभों का तार काट दिया था। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मेजारोड उपकेन्द्र के जेई को दी तो उन्होंने किसी तरह बिजली तार की व्यवस्था कर काटे गए बिजली के तारों को किसी तरह खींचवा कर बिजली चालू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.