उरई, फरवरी 26 -- उरई। भूमि संरक्षण विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद में हुए गोलमाल की परतें खुलती जा रही हैं। कई कर्मचारियों के नाम से एक नहीं कई बार में अलग अलग खातों में रकम भेजकर हड़प ली गई। इसमें बड़े स्तर पर हुई चूक पर कुछ अन्य लोग भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। फिलहाल में प्रकरण की अलग अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि यह गोरखधंधा कब से चल रहा था और कुल कितना पैसा हजम किया गया। भूमि संरक्षण विभाग में हुए 15 लाख के घोटाले के बाद बाबू श्याम जी और डीडी कार्यालय के बाबू हर्ष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको निलंबित किया जा चुका है। इस प्रकरण की जांच एडीएम की अध्यक्षता में जारी है इसके साथ ही मंडल स्तर से भी इसकी जांच कराई जा रही है। जिस प्रकार से विभागीय कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के फर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.