बेगुसराय, मार्च 24 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सोमवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में खोदावंदपुर प्रखंड के कई बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। बच्चों की इस सफलता पर उनके अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार एमआरडी इंटर कालेज मेघौल की छात्रा सुधा कुमारी को विज्ञान संकाय में 452 अंक मिला है। जबकि, श्री दुर्गा पल्स टू विद्यालय मेघौल की छात्रा मौसम कुमारी ने विज्ञान संकाय में 421 अंक प्राप्त किया है। इसी शिक्षण संस्थान की छात्रा शिवानी कुमारी को कला संकाय में 429 अंक मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...