रांची, अप्रैल 10 -- रांची। शुक्रवार को मरम्मत कार्य को लेकर कटहल मोड़, डीएवी हेहल के इलाके में सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना में नंगे तार को कवर तार में बदलने को लेकर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक विकास नगर रोड, एकता नगर इलाके में बिजली नहीं रहेगी। डोरंडा अवर प्रमंडल में एलटी लाइन में कार्य को लेकर सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक रिसालदार नगर व आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...