बेगुसराय, मार्च 22 -- बीहट। ग्रिड उपकेन्द्र बेगूसराय में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 33 केवी के सम्पूर्ण पीएसएस -बनवारीपुर, बभनगामा तथा न्यू बघराहाडीह फीडर में आज सोमवार को 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले करने की अपील सहायक कार्यपालक अभियंता से उपभोक्ताओं से की है ताकि शटडाउन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...