ललितपुर, मार्च 26 -- जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों के फिलिंग स्टेशनों पर डीजल व पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को पंपों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान किसान और तिपहिया वाहन चालक डीजल भरवाने के लिए मिन्नते करते रहे। कई स्थानों पर सेल्स मैन से उनकी नोकझोंक भी हुई। ईरान, इजलाइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते डीजल तथा पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। जनपद के फिलिंग स्टेशनों पर पहले की तरह निर्बाध ढंग से डीजल पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से डीजल पेट्रोल का संकट खड़ा हो गया है। वहीं इसकी जानकारी लगते ही लोगों ने डीजल और पेट्रोल स्टाक करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मड़ावरा और पाली में कई फिलिंग स्टेशन ड्राई हो गए थे और लोगों को डीजल व पेट्रोल के लिए भटकना पड़ रहा था। इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.