नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। असमय बारिश और ओलावृष्टि से जिले के साथ एनसीआर क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में लिखा है कि बीते दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों एवं अन्य रबी फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह प्राकृतिक आपदा किसानों की साल भर की मेहनत पर भारी पड़ी है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उनके परिवार के जीवन यापन पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे समय में किसानों को राहत प्रदान करना...