बरेली, जून 1 -- बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले मानव तस्करी गैंग का नेटवर्क कई प्रदेशों के आईवीएफ सेंटरों तक फैला हुआ था। गैंग की सरगना नर्स सीता के मोबाइल की जांच में गुरुग्राम के नामचीन आईवीएफ सेंटर की जानकारी भी मिली है। पुलिस का कहना है कि नर्स सीता आईवीएफ सेंटरों पर जाकर बच्चा खरीदने वाले दंपतियों की तलाश करती थी। बता दें कि आंवला के मनौना धाम से 24 मई को डेढ़ वर्षीय बच्चे ऋषभ का अपहरण हो गया था। पुलिस ने उसे बरामद करके पूरे गैंग का भंडाफोड़ कर शाहजहांपुर में थाना गढ़िया रंगीन के गांव धौवेला करीमनगर निवासी योगेश उर्फ अमित और जलालाबाद के गांव मोहल्ला अशफाकनगर निवासी पवन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इसके बाद लखीमपुर में थाना मैगलगंज के गांव सुहैला निवासी उत्तम बाजपेयी, सीतापुर में थाना महोली के गांव उलदौली के झोलाछाप संजय कुमार विश्वा...