कई पैक्सों में तीन किस्त की राशि उठाव के बाद भी गोदाम निर्माण नही
सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एक तरफ लंबे समय से अधूरे पड़े पैक्स गोदामों का निर्माण पांच सितंबर तक हर हाल में कराने का फरमान जारी हो गया है, दूसरी तरफ पैक्स गोदाम निर्माण में सरकारी राशि के दुरुपयोग व अनियमितता की बात उठ रही है। बताया जा रहा कि जिले के कई पैक्सों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी कई स्थानों पर गोदाम का निर्माण नहीं हुआ जबकि कुछ जगह निर्माण कार्य अधूरा है, कहीं स्वीकृत योजना, निर्धारित मापदंड व गुणवत्ता के अनुरूप काम नहीं हुआ है।
पैक्स गोदामों की स्थिति वहीं, कुछेक मामलों में वास्तविक निर्माण की स्थिति की जांच नहीं होने के बाद भी अगली किस्त का भुगतान करने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, जिले के विभिन्न प्रखंडों के पैक्सों में गोदाम निर्माण के लिए दी गई सरकारी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.