सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पंपों के ड्राई होने और जहां तेल वहां लंबी कतारें लगने का सिलसिला जारी है। तेल के लिए लोग परेशान हैं। तेज धूप व लू के थपेड़ों के बीच लाइन में लगे लोग बेहाल हो जा रहे हैं। उन्हें लिमिट में तेल दिया जा रहा है। प्रशासन लगातार दावा करता फिर रहा है कि तेल की कोई कमी नहीं है लोग पैनिक न हों। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।पेट्रोल-डीजल की समस्या कम नहीं हो रही है। जहां पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है वहां से भाग कर लोग दूसरे पंपों पर पहुंच रहे हैं। काफी अधिक भीड़ होने की वजह से धूप में तेल लेना मुश्किल हो जा रहा है। घंटों लाइन के बाद बाइक वालों को कहीं एक सौ तो कहीं दो सौ रुपये का तेल दिया जा रहा है। पेट्रोल कार को एक हजार व डीजल वाहन को दो हजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.