सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिले में अनुसंधान इकाई को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एसपी ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी अमित रंजन ने तत्काल प्रभाव से विभिन्न थाना एवं इकाइयों में प्रतिनियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में पदस्थापित कई अधिकारियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। इनमें हाल ही में थानेदार पद से हटाए गए इंस्पेक्टर व दारोगा को भी ईकाइ व थाना में अनुसंधान की जवाबदेही दी गयी है। पुलिस केन्द्र में तैनात इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्रा को विधि-n कोषांग/एससी-एसटी कोषांग और इंस्पेक्टर राकेश कुमार को मद्यनिषेध कोषांग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी तरह से पुलिस केन्द्र में तैनात दारोगा छोटू कुमार को रुन्नीसैदपुर, सुरेन्द्र कुमार को बाजपट्टी, अमृत कुमार प...