चतरा, मार्च 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। पंचायतों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने को लेकर बनायी जा रही कई पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा है। जिले के करीब एक दर्जन स्थल पर पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद है। लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी के दिनों में पानी टंकी से उन्हें शुद्ध जल उपलब्ध होगा, लेकिन टंकी का निर्माण कार्य बंद होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सदर प्रखंड के गोडरा, डमडोईया, ऊंटा के साथ-साथ गिद्धौर प्रखंड की पहरा पंचायत के केंदुआ समेत कई स्थानों पर पानी टंकी का निर्माण जा रहा था, जो छह-सात माह से बंद पड़ा है. गांव-गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप भी बिछाया गया है, लेकिन टंकी का निर्माण कार्य अधूरा होने से पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की योजना विफल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...