एटा, जुलाई 9 -- अग्निवीर सहित कई परीक्षाओं में असफल रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों के अनुसार हाल में ही अग्निवीर की भी परीक्षा देने गया था। उसमें भी असफला मिली। इसके बाद युवक ने कदम उठाया है। थाना मारहा के मोहल्ला कायस्थान निवासी जयप्रकाश उर्फ सचिन (25) पुत्र झबली सिंह ने बुधवार को घर पर थे। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। कमरे में जाकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देरशाम कमरे में पहुंचे घरवालों ने सचिन का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि सचिन काफी समय से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था, लेकिन लगातार परीक्षा में सफलता नहीं मिल रही थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि यूपीएससी की भी तैयारी भी कर रहा था। एसओ क...