कई परिवार सर्वे कराने से कर रहे इंकार, कर्मचारियों को हो रही दिक्कत
देवरिया, मई 18 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में चल रही जनगणना के बीच राशन कार्ड से नाम कटने की अफवाह ने ग्रामीणों में डर पैदा कर दिया है। इसके चलते कुछ लोग अपने परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी देने में संकोच कर रहे हैं, जिससे सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का संकोच गांवों में बीएलओ व अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों, मकानों की स्थिति, कमरों की संख्या समेत अन्य बिंदुओं का ऑनलाइन फीडिंग कर रहे हैं। इसी दौरान यह भ्रम फैल गया है कि जनगणना में दी गई जानकारी के आधार पर राशन कार्ड से नाम काटा जा सकता है या संपत्ति का आकलन किया जाएगा। अफवाहों के असर से कई ग्रामीण जरूरी जानकारी छिपा रहे हैं, जबकि कुछ लोग सर्वे कराने से ही मना कर दे रहे हैं। खासकर जिन परिवारों के पास दोपहिया या चारपहिया वाहन हैं, वे वाहन सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.