ललितपुर, जून 25 -- ललितपुर। भीषण अग्निकांड की घटनाओं से चंदेरा के उद्यमियों ने कोई सबक नहीं लिया है। फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने को लेकर वह लापरवाह बने हुए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन की ओर से 42 उद्यमियों को नोटिस को वह बेहद हल्के अंदाज में ले रहे हैं। झांसी बाइपास और राष्ट्रीय राजमार्ग के मिलते ही चंदेरा औद्योगिक आस्थान स्थापित है। यहां ग्रेनाइट, गल्ला और दाल मिल, फ्लोर मिल सहित विभन्न प्रकार के 78 उद्योग स्थापित हैं। इन फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में कारीगर और श्रमिक कार्य करते हैं। नियमानुसार इन उद्यमियों को अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में आग की लपटों से निपटने के इंतजाम दुरुस्त रखने चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कर रखा है। यह भी पढ़ें- फायर स्टेशनों को धन जारी किए बिना कार्यदायी संस्था कर दी नामित बीते दिनों मुख्य अग्निशमन अधिका...