कई नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
रांची, मई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड इंडस्ट्रीयल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक मंगलवार को जियाडा भवन में प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया और कई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत प्रोजेक्ट्स हजारीबाग, कोकर, तुपुदाना और पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में हॉस्पिटल प्रोजेक्ट, लीड एसिड व ड्राई सेल बैटरी ट्रेडिंग, सोलर सेल व बैटरी निर्माण, विभिन्न प्रकार के हाउसहोल्ड और इंडस्ट्रियल प्लास्टिक गुड्स, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण, पीईटी प्रीफॉर्म और कैप्टिव सोलर पावर से जुड़े प्रोजेक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.