नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वांचल केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जिसकी संस्कृति, आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कारों की खुशबू दुनिया के कई देशों तक फैली हुई है। यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट स्थित गांधी दर्शन प्रांगण में आयोजित माटी संस्था द्वारा आयोजित पूर्वांचल महोत्सव के नौवें संस्करण में कही। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की विचारधारा, बोली, खान-पान और परंपराएं अपने आप में अद्भुत हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने कठिन परिश्रम से सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन इसके बावजूद अपनी माटी से जुड़ाव कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की विरासत और संस्कार जीवनभर उसका मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए और माटी की सुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.