अररिया, मई 31 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में धीरे-धीरे फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। जिले में स्थिति यह है कि सुबह के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाता है वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जाता है। दोपहर होते होते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि शाम के बाद सुबह तक लोगों को राहत मिलती है। मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच रविवार को भी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक जिलेवासी गर्मी से परेशान रहे। रविवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 27 डिसे रही। जिले में तापमान के पारा में लगातार उतार-चढ...