देवघर, सितम्बर 9 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन से कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 15 वर्षीय किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल और ऑनलाइन माध्यम से किशोर का पता लगाने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है। उसके बाद परिवार के सदस्य किशोर को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोर कई दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से जांच-पड़ताल करते हुए ऑनलाइन तकनीकी सहयोग से किशोर के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदे...