देवरिया, नवम्बर 21 -- मईल (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव से कई दिनों से लापता 50 वर्षीय अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह कसिली व यमुना मठ गांव के बीच स्थित एक खेत से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम कसिली के रहने वाले झिंगुर राजभर पुत्र शारदा राजभर कई दिनों से घर से लापता थे, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। न मिलने पर उनके गायब होने की गुमशुदगी दर्ज परिजनों ने कराई थी। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ शौच करने के लिए गए थे। इस बीच झिंगुर राजभर का श9व देखा। इसके बाद पुलिस के साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.