लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गन्ना सेंटर पर कई दिनों से तौल और उठान न होने से परेशान किसानों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना है कि वे कई दिनों से गन्ना भरे डनलप और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सेंटर पर खड़े हैं। इसके बावजूद तौल और उठान न होने से उनका समय खराब हो रहा है और गन्ना भी सूख रहा है। सोमवार को पहुंचे सीसीओ ने ढुलाई ठेकेदार को फटकार लगाई। कस्बे के जगनपुरवा गन्ना सेंटर पर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पिछले कई दिनों से गन्ना भरी ट्रालियां लेकर सेंटर पर खड़े रहने के बावजूद इनको तौला नहीं जा रहा है और न सेंटर से गन्ना ढुलाई हो रही है। इससे वहां खड़े-खड़े उनका शरीर दुखने लगा है। कई किसानों के तो बुखार तक आ गया है। इसके अलावा धूप में लगातार खड़े रहने से ट्रालियों में भरा गन्ना भी सूखने लगा है। किसानों के मुताबिक होली का त्योहार ह...