कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। चंदवारा थाना में पदस्थापित एएसआई पवन कुमार राम को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसको लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। प्रेम नायक ने बताया कि चंदवारा थाना में पदस्थापित एएसआई पवन कुमार राम द्वारा एक मामले को लेकर उनसे रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत मांगने से परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत हजारीबाग स्थित टीम से की। शिकायत के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बताया गया कि तय योजना के अनुसार जब एएसआई पवन कुमार राम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसी दौरान टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी है।प्रेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.