बोकारो, अप्रैल 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के सरला खुर्द गांव के ग्रामीण कई दशकों से एक पक्की सड़क की आस लगाए बैठे है, लेकिन कई दशक बीत जाने के बावजूद सरला खुर्द के ग्रामीणों के लिए एक पक्की सड़क भी नही बन पाई है, जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्या यही है गांवों का सर्वांगीण विकास, कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन गांव के लोगों को कई दशक बीतने के बावजूद मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नही मिल सकी है। डेढ़ किलोमीटर लंबी है सड़क:सरला खुर्द मोड़ के मिटकू दुकान से नरेश महतो के घर तक कच्ची सड़क की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। प्रखंड स्तर से करीब तीन सौ फीट पी सी सी पथ का निर्माण कराया जा चुका है। वर्तमान समय में करीब एक किलोमीटर सड़क कच्ची है। 20 वर्ष पूर्व इस कच्ची सड़क पर ग्रेड वन क...