गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को बसपा कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में विभिन्न दलों कार्यकर्ताओ को मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी, मिर्जापुर विनोद कुमार बगड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी पदाधिकारियों का दावा था कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा, सपा, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सीताराम भारती उपस्थित रहे। संचालन कमलेश गौतम ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, अफजल अहमद,शकील खान, आनंद सिंह मौर्य, रविन्द्र कुशवाहा,अशोक बिंद, बिहारी बिंद,कृष्णा नन्द मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.