अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने रविवार को नौ इंस्पेक्टर व एक सब-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें कई थाना प्रभारी बदल गए तो कुछ को नया प्रभार मिला है। इसके तहत इंस्पेक्टर सरिता सिंह को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी को थाना प्रभारी साइबर क्राइम से इसी थाने में तैनात किया है। इनके अलावा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को नारकोटिक्स सेल से खैर थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर उदयभान सिंह को थाना छर्रा से प्रभारी नारकोटिक्स सेल, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से थाना मडराक प्रभारी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मडराक थाने से पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसोदिया को पुलिस लाइन से थाना इगलास प्रभारी, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को इगलास से महुआखेड़ा थान...