देवघर, सितम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर साइबर गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किया गया है। पुलिस बरामद मोबाइल व सिमकार्ड की तकनीकी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार साइबर थाना टीम को अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी से जुड़े इनपुट मिले थे। उसके आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटायी गयी। जांच में कुछ लोगों के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर...