कई थाना के प्रभारी इधर से उधर किए गए
रांची, मई 15 -- रांची। राजधानी के कई थाना प्रभारियों का गुरुवार को स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है। रांची पुलिस जिलादेश के मुताबिक, डेली मार्केट के थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नितिन सिंह को जगन्नाथपुर का थानेदार बनाया गया है। जगन्नाथपुर के प्रभारी दिग्विजय सिंह को डेली मार्केट का, बुंडू के थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को खलारी थाना, खलारी के प्रभारी जयदीप टोप्पो को बुंडू, पुलिस केंद्र से मनोज कुमार एक को ओरमांझी का थानेदार बनाया गया है। ओरमांझी के थानेदार शशिभूषण चौधरी को जगन्नाथपुर यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है। जगन्नाथपुर यातायात थाना के प्रभारी इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.