बुलंदशहर, जनवरी 31 -- ठंड और कोहरे के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालका हावड़ा मेल शनिवार को तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा गोमती एकसप्रेस भी तीन घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालका जंक्शन से चलकर कोलकाता तक जाने वाली हावड़ा कालका मेल तीन घंटे, डाउन रूट पर कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली कालका मेल भी तीन घंटे और लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला तक जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन दो घंटे और पुरानी दिल्ली से चलकर अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.