कई ट्रेनों से हटेंगे पेंट्रीकार, लगेंगे एसी कोच
बरेली, सितम्बर 6 -- कामाख्या, भगत की कोठी और कटरा के बीच चलने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों से पेंट्री कार हटाई जाएंगी। पेंट्री कार की जगह एसी-1 और 2 श्रेणी के कोच लगेंगे। जिससे ट्रेनों में सीटें की संख्या बढ़ जाएंगी। रेल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यात्रियों को अधिक लाभ होगा। रेलवे के अनुसार, कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस में 4 सितंबर से एक दिसंबर तक, कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस में तीन सितंबर से 27 नवंबर तक, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस 6 सितंबर से दो दिसंबर तक पेंट्री कार की जगह एसी-1 और 2 श्रेणी के कोच लगेंगे। जिससे इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट यात्रियों को राहत मिलेगी। कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक रहेगी। यह व्यवस्था इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए लागू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.