कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण और गोरखपुर कैंट-पनियाहवा रेलखंड में पैच डबलिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है। 29 मई से 8 जून तक बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, अहमदाबाद-गोरखपुर समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।कुछ गाड़ियां भटनी, मऊ, बलरामपुर और गोरखपुर कैंट तक ही संचालित होंगी। वहीं कई ट्रेनों का मार्ग छपरा ग्रामीण होकर बदला गया है, जिससे नरकटियागंज, बेतिया, कप्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। यह भी पढ़ें- एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन के समय में हुआ बदलाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.