लातेहार, फरवरी 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के विलम्ब से चलने से यात्री काफी परेशान हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के आने के इंतजार में घण्टो बैठना पड़ता है। गंतव्य स्थानों पर जाने में भी उन्हें काफी देर हो जाती है। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि अप पलामू एक्सप्रेस, इंटरसिटी, रांची - चोपन एक्सप्रेस के अलावे गोमो- चोपन, बीडीएम पैसेंजर सहित अधिकांश ट्रेनें लगभग रोज विलम्ब से बरवाडीह पहुंचती है। यात्रियों के अनुसार ट्रेनों को स्टेशनों पर निर्धारित से ज्यादा समय तक खड़ी की जाती है। जिन स्टेशनों पर एक्सप्रेस का ठहराव नही रहता है, उक्त एक्सप्रेस को वैसे स्टेशनों पर भी काफी देर तक खड़ी की जाती है। हमेशा ऐसा होने से यात्री आजिज हो गए हैं। खासकर रात के समय ट्रेनों के विलम्ब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.