गोपालगंज, मार्च 10 -- थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैंट-भटनी रेलखंड पर स्थित देवरिया सदर और नूनखार स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य कराए जाने के कारण कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन तथा कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। कार्य के दौरान रेलखंड पर ब्लॉक लिए जाने के कारण 11 व 12 मार्च को कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 और 12 मार्च को निरस्त रहेगी। वहीं गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च तथा बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 मार्च को निरस्त कर दी गई है। इन ट्रेनों का बदला मार्ग ब्लॉक के कारण कई लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.