वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी कम होने के बाद ट्रेनों से दिल्ली और मुम्बई जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा कम हुई है। इससे इन रूटों पर जाने वाली गाड़ियों के आरक्षित कोचों में वेटिंग भी घटी है लेकिन जम्मूतवी, सूरत और अहमदाबाद में अब भी लम्बी वेटिंग है। जनरल क्लास में भी यही हाल है। पिछले दो महीनों से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, कोलकाता, सूरत, पुणे, चेन्नई समेत अन्य महानगरों को जाने की मारामारी मची थी। मुम्बई की ट्रेनों के किसी भी क्लास में सीट मिलना टेढ़ी खीर था लेकिन जुलाई के दूसरे पखवारे से दिल्ली और मुम्बई की वेटिंग काफी कम हो गई है लेकिन अन्य शहरों के लिए अगले महीने तक सीटें मिलनी मुश्किल हैं।

जम्मूतवी, अहमदाबाद और सूरत के लिए वेटिंग जम्मूतवी के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्...