प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 14 मिनट, वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरूधर एक्सप्रेस 24 मिनट, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली 26 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 45 मिनट, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...