प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 मिनट, नौतनवां से दुर्ग जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 1 घंटे 39 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 26 मिनट, योगनगरी से कोलकाता जाने वाली समर स्पेशल 2 घंटे 48 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 17 मिनट विलंब से पहुंची। शनिवार शाम कई ट्रेनों के आने पर जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर, आरपीएफ के सिपाहियों ने गश्त की। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...