फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्राधिकरण के सेक्टरों में पेयजल की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए लिए 28 ट्यूबवेलों पर अत्याधुनिक गैस आधारित ऑटोमेटिक क्लोरिनेशन सिस्टम लगाने की तैयारी की गई। इस योजना पर आगामी 15 दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। शहर में एचसवीपी के करीब 49 सेक्टर हैं। इनमें करीब 30 ट्यूबवेलों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। अभी तक इन ट्यूबवेलों से निकलने वाले पानी में क्लोरीन का मिश्रण मैनुअल तरीके से यानी हाथों से किया जाता है। इस प्रक्रिया में मानवीय चूक की संभावना बनी रहती है। कई बार पानी में क्लोरीन की मात्रा या तो बहुत अधिक हो जाती है या फिर मानकों से कम रह जाती है, जिससे पानी का स्वाद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.