मोतिहारी, जुलाई 20 -- एसपी ने बताया कि चकिया और पकड़ीदयाल के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस तथा डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार मुजफ्फरपुर और बेतिया के कई आपराधिक गिरोहों से जुड़े मिले हैं, जो इनसे कारतूस खरीदते थे। पुलिस अब इन गिरोहों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।एसपी ने इस सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मेहसी थानाध्यक्ष सानू गौरव और डीआईयू में तैनात दारोगा कृष्ण मोहन की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...