बेगुसराय, मई 10 -- गढहरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी के निपनिया में 17 बिहार बटालियन द्वारा सीएटीसी थ्री कैम्प का आयोजन कंपनी कमांडर कर्नल बी. सत्यनारायण के निर्देशन में 3 से 12 मई, 2026 तक किया जा रहा है। इसमें सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया जिले के विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों के करीब पांच सौ एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस कैम्प में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, सेल्फ डिफेंस, साईबर सिक्योरिटी, पर्सनाल्टी डेवलपमेंट एवं करियर से सबंधित जानकारी विभिन्न एक्सपर्ट के माध्यम से दी जा रही है।

कैम्प के गतिविधियाँ इसी कड़ी में कैम्प के छठे दिन बेंगलुरु से आए करियर काउंसलर डॉ. अंकित पाल सिंह के द्वारा सभी कैडेट्स को एनसीसी करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पाने के तरीके और भविष्य संवारने के बारे में विस्तार से बताया गया। कैम्प के सातव...