कई जरूरतमंद किसानों को नहीं मिल रहा सरकारी नलकूप सिंचाई का लाभ
शामली, जून 23 -- चौसाना। दथैडा गांव में सरकारी नलकूप संख्या-103 के रिबोर होने के डेढ़ वर्ष बाद भी दो दर्जन से अधिक किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। किसानों का आरोप है कि नलकूप से जुड़ी पाइपलाइन और कनेक्शन का लाभ केवल चुनिंदा किसानों को दिया गया, जबकि वास्तविक जरूरतमंद किसान आज भी खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। सरकारी नलकूप कई वर्षों तक बंद पड़ा रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इसका रिबोर कराया गया और एक दिशा में लगभग 300 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन के कनेक्शन ऐसे किसानों को दिए गए, जिनके पास पहले से निजी ट्यूबवेल और अन्य सिंचाई संसाधन उपलब्ध हैं। दूसरी ओर नलकूप के सामने करीब 200 मीटर के दायरे में स्थित दो दर्जन से अधिक किसानों के खेतों तक न तो पाइपलाइन पहुंचाई गई और न ही उन्हें कनेक्शन दिए गए। दथैडा के किसानो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.