कई जगह भटके नहीं मिला पेट्रोल
उरई, मार्च 26 -- उरई। पेट्रोल डलवाने आए प्रदीप, मोनू, कमलेश, वीरू, महेश ने बताया आसपास कही भी पेट्रोल नहीं मिल रहा हैं। जिसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही हैं। प्राइवेट बसों का संचालन सुबह से बंद सा प्रतीत हो रहा हैं। एक या दो ही बसें उरई की तरफ गई हैं। जहां सुबह से पांच से छह बसों का संचालन 12 बजे तक होता था। काली पेट्रोल पंप के संचालक रिशु माहेश्वरी ने बताया कि पम्प पर जितना डीजल व पेट्रोल था, वो लोगों की जरूरत के हिसाब से वितरित कर दिया हैं। अब पम्प पर डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया हैं। डीजल व पेट्रोल के लिए प्लानों पर दो दिन पहले से डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा चुका हैं और गाड़िया भी दो दिनों से प्लांट पर खड़ी हैं। सम्भात: शाम तक गाड़ी आने की संभावना हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.