वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होलिका के दो से तीन बाद भी शहर के कई मुख्य मार्गों पर गुरुवार दोपहर बाद तक होलिका की राख नहीं हटाई गई। नगर निगम प्रशासन ने गिने चुने जगहों पर मंगलवार शाम तक राख हटाई थी लेकिन कई महत्वपूर्ण रास्तों पर जस की तस स्थिति रही। शुक्रवार को ट्रैफिक बढ़ने पर ये जाम का कारण बन सकते हैं।जिन इलाकों में सोमवार को होलिका जली थी, वहां भी कई जगह राख नहीं हटाई गई है। कमच्छा में शायरी माता मंदिर के पास राख पड़ी है। इसी तरह शंकुलधारा,भदैनी, लक्सा-जद्दूमंडी मोड़ पर होलिका की राख है। लक्सा से औरंगाबाद और नई सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह यही स्थिति है। औरंगाबाद चौराहा व्यस्त होने से शुक्रवार से होलिका की राख जाम का कारण बनेगी। इसके अलावा दुर्गाकुंड में भी राख पड़ी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.