गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नवागत उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल मंगलवार को शाम तक कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नवागत उपाध्यक्ष के सामने 'नया गोरखपुर' योजना को जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस योजना में 6 हजार एकड़ भूमि पर नया गोरखपुर विकसित किया जाना है। नवागत उपाध्यक्ष के सामने दो वर्षों से लंबित विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार कराना और अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- CM योगी इस जिले को देंगे बड़ा तोहफा, 613 करोड़ की 71 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यासअभिनव गोपाल का परिचय 2020 बैच के आईएएस और मूल रूप से प्रयागराज के निवासी अभिनव गोपाल ने दूरभाष पर बताया कि शासन की योजनाओं का समय से क्रियान्वयन, अवैध निर्माण पर रोक लगाकर सु...