मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- चुनार। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। नलों में टोटी तक नहीं लगाई गई है, जिससे कहीं-कहीं पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं कई घरों में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्र के लरछूट गांव में योगेन्द्र नाथ मिश्रा, सुनील शुक्ला, संजय मिश्रा,सत्यम मिश्रा आदि के घरों पर लगे टोटी में पानी ही नहीं आ रहा है। कई बस्ती में पाइप लाइन भी नहीं डाली गई। नई बस्ती निवासी निवासी देवी प्रसाद,प्रभुनाथ, सुभाष, कैलाश,शिवकुमार आदि के घरों तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। टोटी का कनेक्शन भी नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पीने के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...