कई घरों में घुसा बारिश का पानी, पम्पिंग सेट लगाना पड़ा
देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। हर साल बरसात में हो रहे जल जमाव को देखते हुए शहर के जल निकासी के इंतजाम के लिए वर्ष 2021-22 में लगभग 41 करोड़ की लागत से वॉटर ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति मिली। वहीं स्वीकृति के पांच साल बाद भी अभी परियोजना पर काम चल रहा है। परियोजना पूर्ण नहीं होने के चलते शुक्रवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते उमा नगर मोहल्ले के लगभग तीन दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया था। जिसे शनिवार को पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला गया। घरों में पानी घुसने से लोगों में काफी आक्रोश है। शहर के सीसी रोड पर जल निगम नगरीय द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महावीर नगर में जल-जमाव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी इस क्रम में मौजूदा समय में शहर के सीसी रोड के कालागेट के निकट नाला निर्माण कार्य चल रहा है। नाला निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.