अमरोहा, मार्च 30 -- हसनपुर, संवाददाता। राजमिस्त्री महराज का मर्डर सुनियोजित तरीके से किया गया। हत्या से पहले पत्नी ने उसे नशीली दवा दी थी। नशे की हालत में ही महराज के हाथ-पैर बांध दिए गए। मर्डर के बाद पत्नी रूही कई घंटे तक महराज के शव के पास सोती रही। जबकि, आशिक व उसके दोस्त ने मर्डर के बाद गांव में चल रही रंगशाला का आनंद लिया। रूही से पूछताछ के बाद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि महराज का मर्डर शनिवार रात करीब 10 बजे किया गया। मर्डर से पूर्व पत्नी रूही ने महराज को नशीली दवा खिला दी थी। किसी तरह का शक ना हो इसके लिए रूही बरामदे में महाराज की चारपाई के पास अपनी चारपाई डालकर अपने चार व दो वर्षीय बेटों को लेकर लेट गई। पुलिस के मुताबिक पूर्व प्लान के अनुसार रूही का रिश्ते का देवर व नजदीकी गांव निवासी उसका दोस्त पहुंच गए। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.