कन्नौज, अप्रैल 16 -- जिले की गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव को लेकर लापरवाही सामने आई थी शासन के निर्देश पर जनवरी से मार्च तक चले व्यापक निरीक्षण अभियान में कई गोशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा और दाना नहीं मिला। जिले में संचालित 157 गोशालाओं में करीब नौ हजार गोवंश संरक्षित हैं। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिला व ब्लाक स्तर के अधिकारियों तथा पशु चिकित्साधिकारियों ने तीन माह तक विभिन्न गोशालाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर यह पाया गया कि गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और दाना उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- वृहद गोसंरक्षण केंद्र में न्यूनतम चार सौ गोवंश होंगे संरक्षित कई गोशालाओं में चारे का स...